अगले 2 घंटे में हापुड़ समेत यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ, जून 24: उमस और भीषण गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी गुरुवार 24 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में हापुड़, बुलंदशहर समेत यूपी के कई जिलों तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लोगों को सावधानी बरतने भी कहा है।

Recommended Video
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज यानी गुरुवार 24 जून को मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, खुर्जा, जट्टारी, खेकरा, बागपत, पूर्वोत्तर, पूर्वी दिल्ली, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, खैर, जट्टारी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, इंद्रपुरम, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि गरज के आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, आईएमडी ने बारिश को लेकर लोगों को सावधानी बरतने भी कहा है।
बुलंदशहर के सिकंद्रबादा में आज करीब 9 बजे से ही बारिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि, सड़कों पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिसका लोगों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बीते बुधवार को मीडिया को बताया था कि उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है और अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं हैं।
इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून अपेक्षाकृत जल्दी दाखिल हुआ, लेकिन यह ज्यादा समय तक सक्रिय नहीं रह सका। अगले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश होने की संभावना है, लेकिन व्यापक वर्षा के लिए इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications