VIDEO: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया नोएडा का पुराना शनि मन्दिर

नोएडा। NH 24 के चौड़ीकरण हेतु नोएडा सेक्टर 63 छिजारसी स्थित स्थित शनि मंदिर का भारी पुलिस बल की निगरानी में आज तोड़ दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये कई रास्‍ते बंद करवा दिए गए। आपको बता दें कि नोएडा से वाया छिजारसी कट इंदिरापुरम और गाजियाबाद जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने छिजारसी कट पर बने शनि मंदिर को शिफ्ट करने फैसला लिया था।

VIDEO: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया नोएडा का पुराना शनि मन्दिर

अथॉरिटी के प्रॉजेक्ट इंजीनियर पीके गर्ग के मुताबिक, यह मंदिर नोएडा के एफएनजी को एनएच- 24 से जोड़ने वाले पॉइंट पर बना है। मंदिर की वजह से वहां पर सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। इसकी वजह से पीक आवर में नोएडा से गाजियाबाद आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन चालक छिजारसी कट के जाम में फंस जाते हैं। मंदिर के शिफ्ट होने से सड़क चौड़ी हो जाएगी। लोगों को एनएच- 24 पर चढ़ने- उतरने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलेगा और ट्रैफिक भी बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। ये भी पढ़ें- दोस्‍तों को खुश करने के लिए पिता ने 'गिफ्ट' में दी अपनी ही बेटी, साथ मिलकर दो दिनों तक किया गैंगरेप

देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+