VIDEO: पहली ही बारिश में गिरा मकान का छज्जा, अंदर सो रहे पति-पत्नी की मौत, 3 बच्चे गंभीर
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र के जखरेली गांव में दर्दनाक घटना हुई। बारिश के चलते एक परिवार के मकान की छत गिर गई। जिससे मकान में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनके तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडितों की जो हालत हुई है, वो तस्वीरें डरा देने वाली हैं।
Recommended Video
संवाददाता ने घटनास्थल के वीडियो भेजकर बताया कि, घटना के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके सिरों में चोट लगी हैं। बताया जा रहा है कि, जखरेली गांव में कल्लू का मकान काफी जर्जर स्थिति में था। आज सुबह बारिश हुई तो वो मकान भरभरा कर ढह गया।
गुजरात: तेज गरज के साथ बरस रहे मेघ, अहमदाबाद में भरा पानी, बिजली गिरने से लड़की की मौत
जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मकान में कल्लू और उसकी पत्नी अनीता सहित तीन बच्चे अंदर थे। ये पहली बारिश ही उस परिवार के लिए मौत का सबब बन गई। मकान गिरने से सब उसके मलबे में दब गए। पति-पत्नी को ज्यादा चोटें आईं। इसलिए उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
VIDEO: पत्तियां खाते वक्त 40 फुट गहरे कुएं में गिरा ऊंट, 24 घंटे फंसा रहा, फिर यूं बची जान