कड़ी सुरक्षा के बीच 53 जिलों में आज होगा जिपं अध्यक्ष के लिए मतदान, भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर
लखनऊ, 03 जुलाई: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, 53 सीटों पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज यानि शनिवार 03 जुलाई को मतदान होना है। यह मतदान सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा और उसके बाद मतगणना शुरू होगी। जिसका परिणाम रात तक घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में यूपी के अंदर समाजवादी पार्टी भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर वन बन गई। लेकिन अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा बना है।
Recommended Video

दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने यूपी के 75 जिलों में से 21 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। हालांकि, मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार ही नहीं तलाश पाई। सपा अपना किला बचाने में सफल रही है। तो वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों को सेमीफाइनल की रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में भाजपा और सपा दोनों दलों के बीच अधिकतर जिलों में आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में 53 सीटों के लिए मतदान दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
इन सीटों पर है भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र।












Click it and Unblock the Notifications