विवेक तिवारी मर्डर केस: हत्यारोपी कॉन्स्टेबल के लिए फंड जुटा रहे सिपाही, जारी किया अकाउंट नम्बर
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या मामले में अब आरोपी कॉस्टेबल को बचाने के लिए सिपाहियों ने मुहिम शुरू कर दी है। सिपाहियों ने यूनियन बनाकर आरोपी प्रशांत चौधरी और संदीप का केस लड़ने का निर्णय लिया है। बता दें कि लखनऊ में एसपी नॉर्थ के ऑफिस में तैनात कांस्टेबल ने सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट डालकर सभी सिपाहियों से अपील की है कि प्रशांत और संदीप को बचाने के लिए उनके खाते में 5 करोड़ जमा करवाने हैं और इसके लिए सभी सिपाही सहयोग करें। इसके लिए बैंक अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है।

यूपी पुलिस के सिपाही ने अब प्रशांत को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर पैसे जमा करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। इसके लिए कॉस्टेबल रोहित पाल ने बाकायदा दो अकाउंट नंबर भी जारी किया है। इसमें से एक अकाउंट नंबर प्रशांत चौधरी की पत्नी का है। तो दूसरा अकाउंट नंबर संदीप राणा के नाम का वायरल किया जा रहा है। इस अकाउंट में कांस्टेबल पैसा भेजकर उसका स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस घटना के बाद से सिपाहियों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है और उनका कहना है कि जब असलहे से आत्मरक्षा भी नहीं कर सकते तो क्यों दिया जाता है।
ये है मामला
बीते शनिवार की रात एप्पल के एरिया मैनेजर की मौत पुलिस की गोली से हुई, इस बात की पुष्टि के बाद से ऐसा हड़कंप मचा। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने मांग की थी कि इस मामले की जांच पुलिस से न करवाई जाए बल्कि इसे सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि गुनहगारों को सजा मिल पाए और हमें न्याय मिले।
परिवार ने की थी मांग
इसके साथ ही कल्पना ने यह भी मांग की थी कि पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से सिर्फ विवेक ने ही संभाला था, उसकी शैक्षिक योग्यता को देखते हुए सीएम उसे पुलिस विभाग में नौकरी दें और साथ ही विवेक के बुजुर्ग मां और बच्चों के भविष्य के लिए कम से कम एक करोड़ रूपये का मुआवजा भी। सरकार ने परिजनों की मांग को मानते हुए 25 लाख की सहायता राशि और नगर निगम में नौकरी देने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications