विहिप नेता ने दी श्रद्धांजलि, सुनाई 'अबकी बारी-अटल बिहारी' नारे से जुड़ी कहानी

वाराणसी। अपने पहले वाराणसी दौरे पर आए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यध्यक्ष आलोक कुमार ने एम्स में अपनी अंतिम सांसे लेने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो उठे उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। अटल जी का जाना देश की अपूरणीय क्षति है।

Vishva hindu leader gave tribute to atal bihar vajpayee and tell the story behind quote abki bari atal bihari

अबकी बारी अटल बिहारी
वहीं आलोक कुमार ने कहा कि इंदिरा जी के नेतृत्व में बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी। जब उस दौरान चुनावी जनसभा का आयोजन किया अटलजी वक्ता थे उसमें नारा लगता था आपकी बारी अटल बिहारी। वो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। अपने भाषण में उन्होंने कहा आज देश में कोई पार्टी नहीं है एक ही पार्टी है भारत। उसके बाद उन्होंने जो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर कहा आज देश में कोई भी नेता नहीं। जब संसद में बांग्लादेश के बनने के बाद में इंदिरा जी का स्वागत किया गया विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि इंदिरा दुर्गा हैं और उन्होंने इतिहास नहीं बदला है।

आजादी के बाद नही हुआ कोई ऐसा नेता
आलोक कुमार ने कहा कि वो पब्लिक लाइफ से 2004 से रिटायर हो गए थे और एक लंबे समय से उनकी किसी से बात नहीं थी फिर भी उनकी उपस्थिति इस बात आश्वस्त किया जाता था। ऐसे में घर के बुजुर्ग की छाया हट जाने से देश का बड़ा नुकसान हुआ है। अपूर्णीय क्षति हुई है, मैं यह मानता हूं कि इन 50 वर्षों में या आजादी के बाद से आज तक कोई भी ऐसा नेता नहीं हुआ जो सब दलों के बीच में सब लोगों के बीच में समान रूप से सम्मान पाता हो। वह वास्तविक रूप से अजातशत्रु थे। 18 दलों की सरकार को 5 साल तक चलाना कोई आसान काम नहीं था। राजनीति में जो छुआछूत आज पैदा हुए हैं राजनीतिक दलों में जो आज संवादहीनता पैदा हुई है जो उसका स्वभाव कम होता जा रहा है। मुझे लगता है कि अटल जी के समय मे ऐसा नही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+