सीएम योगी के आदेश के बावजूद सरकारी अस्पताल में खुलेआम दी गई जानवर की कुर्बानी, Video
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खुलेआम अस्पताल के कैम्पस में जानवर की कुर्बानी दी जा रही है। इस वीडियो में आदमी जानवर को पेड़ से लटकाकर उसकी खाल निकाल रहा है।

यह वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां एक कर्मचारी बकरीद के तीसरे दिन अस्पताल के परिसर में जानवर को लटका कर कुर्बानी दी गई। आपको बता दें कि सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर योगी सरकार की गाइड लाइन जारी हुई थी। योगी सरकार ने कहा था कि सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं दी जाएगी। लेकिन सरकार की गाइड लाइन को नकारते हुए कुर्बानी खुलेआम दी जा रही है।
जब इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नित्यानन्द चौधरी ने वीडियो को लेकर कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में अब तक नहीं आया है। यह वीडियो यूपी के जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कादीपुर सीएचसी का है।












Click it and Unblock the Notifications