Viral: किसान की मौत पर फूट-फूट कर रोया बंदर, इंसान और पशु के प्रेम का मार्मिक Video

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल को झकझोर देने वाली एक वीडियो सामने आई है। आपने इंसान की मौत पर इंसान को रोते हुए तो देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में एक किसान की मौत पर बंदर शोक मना रहा है। हैरानी की बात ये है कि यह बंदर जंगल में रहता है और जब इसको किसान की मौत की खबर लगी तो यह जंगल से किसान के घर पहुंच गया।

दरअसल, लखीमपुर के रहने वाले किसान चंदन वर्मा करीब 4 साल पहले जब अपने खेतों पर जाया करते थे, तभी उनकी दोस्ती इस बंदर से हुई थी। घरवालों ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदर को अक्सर किसान चंदन वर्मा रोटियां खिलाते थे। बंदर भी चंदन वर्मा को देख फ़ौरन उनके पास आ जाता था और उनके साथ बैठकर रोटी खाता था। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी।

viral video of monkey crying for his human friend who died because of disease

वहीं 2 माह पहले चंदन वर्मा अचानक पैरालिसिस से ग्रस्त हो गए। कई जगह उनका इलाज चला और बीमारी के कारण चंदन वर्मा अपने खेतों पर नहीं जा पाए। बताते हैं इस दौरान बंदर उनकी राह देखता था। इसी बीच चंदन वर्मा की मौत हो गई। मगर न जाने कैसे चंदन वर्मा की मौत की खबर इस बंदर को लग गई।

जिसके बाद यह बंदर जंगल से किसान चंदन वर्मा के घर पहुंच गया। यहां जैसे ही उसने चंदन वर्मा के शव को देखा तो फुट-फूटकर रोने लगा। कभी आंगन में सबके पास बैठकर तो कभी महिलाओं के गोद में सर रखकर बंदर रोने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इसी बीच जब किसी ने चंदन वर्मा के मुख से चादर हटाई तो उनका चेहरा देखकर बंदर और जोर-जोर से रोने लगा। करीब 2 घंटे तक यह बंदर शव के पास बैठा रहा और चंदन को अंतिम विदाई देकर वापस जंगल चला गया।

Recommended Video

    Viral: किसान की मौत पर फूट-फूट कर रोया बंदर, इंसान और पशु के प्रेम का मार्मिक Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+