Viral Video: लोगों ने समझा इंसान को निगल गया 'अजगर', पूंछ खींचने पर उगला विशालकाय जानवर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया। यहां जंगल किनारे बसे गांव के बाहर झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर ने एक नीलगाय को जिंदा निगल लिया। पास में ही भैंस चरा रहे चरवाहों ने इसे मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। वहीं जब इस अजगर की पूंछ पकड़कर खींचा तो अजगर ने नीलगाय को उगल भी दिया।

बता दें कि यह घटना बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ गांव के बाहर की है। जानकारी अनुसार, जब यहां जब कुछ चरवाहे भैंस चरा रहे थे, तभी उनमे से एक की नजर झाड़ियों में पड़े अजगर पर पड़ी। अजगर का पेट देखकर चरवाहे हैरान रह गए। ऐसा लग रहा था मानों अजगर ने अभी-अभी कोई बहुत बड़ा जानवर खाया हो। डर यह भी था कि किसी इंसान को तो नहीं निगल लिया।

Viral Video of indian python spitting out prey alive in basti district of uttar pradesh

चरवाहों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं जब ग्रामीणों ने अजगर की पूंछ पकड़कर खींची तो अजगर ने अपना निगला हुआ शिकार उगल दिया। तब पता चला कि अजगर ने एक नीलगाय को निगल लिया था। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है, लेकिन काफी देर बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+