उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

VIDEO: लड़की के साथ 5 लड़कों ने की ऐसी हरकत जिसे देखने के बाद शर्म से झुक जाएंगी निगाहें

Google Oneindia News

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। अपने मंगेतर के साथ गई युवती के साथ 5-7 लड़कों ने सरेराह छेड़खानी की और गाली-गलौज की। युवती छेड़खानी कर रहे लड़कों से माफी मांगती रही और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदों ने उनकी एक ना सुनी। वे सभी युवक को पीटते रहे और साथ ही युवती के साथ गंदी हरकते करते रहे। इस पूरी घटना का साथ के किसी लड़के ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पड़ते ही वायरल हो गया और पुलिस प्रशासन तक पहुंच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें से एक आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 की तलाश की जा रही है।

लड़की के साथ अश्लील हरकत कर बुरी तरह पीटा

लड़की के साथ अश्लील हरकत कर बुरी तरह पीटा

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला थाना हापुड़ के थाना सिम्भावली इलाके का है। वीडियो 18 दिसंबर 2017 का बताया जा रहा है। वीडियो से साफ देखा जा सकता है कि 5-7 लड़के एक एक कपल को छेड़ रहे हैं और युवक की पिटाई करते हुए लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

मंगेतर के साथ घूमने आई थी लड़की

मंगेतर के साथ घूमने आई थी लड़की

बता दें कि लड़की अपने मंगेतर के साथ यहां घूमने आई थी। इस दौरान क्षेत्र के ही कुछ लफंगों ने युवती और उसके मंगेतर को अकेला देखकर पड़क लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मानवता की सारे हदें पार करते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ कर बेरहमी से पिटाई भी कर दी। विरोध करने पर पिटाई के दौरान का मनचलों ने वीडियो भी बना लिया। हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या कह रही है पुलिस

क्या कह रही है पुलिस

थाना सिम्भावली पुलिस का कहना है की एक वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में लड़की की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354-बी, एससी/एसटी एक्ट, 67 आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक हेमंत नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

<strong>ये भी पढे़ं- VIDEO: ना मिला स्ट्रेचर ना मिली एम्बुलेंस, नाली किनारे लाश रखकर इंतजार करता रहा बेबस परिवार</strong>ये भी पढे़ं- VIDEO: ना मिला स्ट्रेचर ना मिली एम्बुलेंस, नाली किनारे लाश रखकर इंतजार करता रहा बेबस परिवार

Comments
English summary
viral video hapur girl beat and molested by 5 boys
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X