Viral News UP: औरैया में सच्चे रिश्ते की मिसाल, पत्नी संग पति ने भी छोड़ी दुनिया, दोनों की अर्थियां साथ उठीं

Viral News UP: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे गांव के लोग कभी भूल नहीं सकते हैं। औरैया में पत्नी की मौत के कुछ ही घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की चिताएं साथ जलीं। आसपास के गांव में भी इस घटना की चर्चा हो रही है।

दरअसल, औरैया जनपद के ग्राम क्योटरा निवासी 70 वर्षीय कृष्ण दत्त पांडेय और उनकी पत्नी 68 वर्षीय दुर्गा पांडेय दोनों हमेशा एक साथ रहते थे। दोनों के बीच काफी प्रेम था, इसकी चर्चा गांव के लोगों के जुबान पर भी अक्सर सुनने को मिलती थी।

viral news up auraiya husband wife love

मौत के बाद जब दोनों की अर्थियां एक साथ घर से उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। श्मशान घाट पर पति-पत्नी की चिताएं जब एक साथ जलाई गईं। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आई और लोग दोनों के प्यार की चर्चा करते रहे।

पत्नी की हुई थी पहले मौत

परिवार के अनुसार, दुर्गा पांडेय बीते कई दिनों से बीमार थीं। बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्नी का निधन कृष्ण दत्त पांडेय सहन नहीं कर सके। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ गई और परिवार वाले जब तक अस्पताल ले जाते उनकी भी मौत हो गई।

गांव वालों ने बताया कि पत्नी का शव जब घर लाया गया तब कृष्ण दत्त बिल्कुल चुप हो गए थे। वह बिना कुछ कहे एक कोने में बैठकर शव को देखते रहे। इस दौरान खामोश पड़े कृष्ण दत्त पांडे को देखकर हर कोई हैरान था।

साथ में निकाली गई अंतिम यात्रा

गुरुवार दोपहर दोनों की अंतिम यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने मिलकर पति-पत्नी की अर्थियों को कंधा दिया। श्मशान घाट पर जब दोनों की चिताएं पास-पास रखी गईं और दोपहर एक बजे दोनों की चिताएं एक साथ जलाई गईं।

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह घटना किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं लग रही है। फिलहाल कृष्ण दत्त के दो बेटे हैं जिनका नाम विकास और विमल है तथा एक बेटी है जिसकी शादी हो गई है। फिलहाल इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+