5 हथियार रखने वाले Brij Bhushan पर फूटा Vinesh Phogat का गुस्सा, बोलीं- सिस्टम बचा रहा, लड़ाई जारी रहेगी
Vinesh Phogat Reaction on Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर विवाद और भावनाओं का उफान देखने को मिला है। महिला पहलवानों की अगुवाई कर रही स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार के फैसले पर तीखा बयान दिया।
कोर्ट ने WFI के पूर्व प्रमुख और पूर्व BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह और उनके सह-आरोपी विनोद तोमर को यौन उत्पीड़न के आरोपों में बरी कर दिया गया है। विनेश ने इस फैसले को लेकर सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए और महिला पहलवानों की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।

आपको बता दें कि, 3 अगस्त 2026 को आए फैसले में कोर्ट ने छह महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर (WFI के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी) को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले के कुछ घंटों बाद विनेश फोगाट ने एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने निराशा जताई और अगले कदम की जानकारी दी। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ...
'बृज भूषण ने कई लड़कियों को डरा-धमकाकर केस वापस करवाया'
विनेश ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के एक ताकतवर नेता के खिलाफ सड़क पर उतरने और FIR दर्ज कराने के लिए हमें बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी। सरकार और अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके, बृज भूषण ने कई लड़कियों को डरा-धमकाकर मामले से अपना नाम वापस लेने पर मजबूर किया। फिर भी, कई महिला पहलवान डटी रहीं और कोर्ट में बृज भूषण के खिलाफ लड़ती रहीं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि शुरुआत से ही, पूरा सरकारी तंत्र, सरकार और सिस्टम बृज भूषण को बचाने में लगे हुए हैं।
फैसले पर दुख जताते हुए विनेश ने लिखा कि हमें बहुत दुख है कि कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों में बृज भूषण शरण सिंह को दोषी नहीं पाया। अगले कदम की घोषणा करते हुए उन्होंने पुष्टि की कि महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दिया है, और अपील जल्द से जल्द दायर की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
Brij Bhushan Sharan Singh Case Timeline: बृज भूषण शरण सिंह केस की टाइमलाइन
आपको बता दें कि, 2023 में महिला पहलवानों ने WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। पहलवानों का कहना था कि राष्ट्रीय शिविरों और टूर्नामेंट्स के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। इन आरोपों के बाद दिल्ली की सड़कों पर पहलवानों का आंदोलन शुरू हुआ, जिसमें विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल हुए।
आंदोलन के दबाव में FIR दर्ज हुई। बृज भूषण ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। मामले की सुनवाई चली। 3 अगस्त को बरी होने का फैसला आया।
Who Is Vinesh Phogat: विनेश फोगाट कौन हैं?
विनेश फोगाट भारत की प्रमुख महिला पहलवान हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीते हैं और ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। 2023 के आंदोलन में वे सबसे आगे रहीं। उन्होंने न सिर्फ कोर्ट में लड़ाई लड़ी बल्कि खिलाड़ियों के हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। विनेश ने कई बार कहा है कि यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सभी महिला खिलाड़ियों के सम्मान की लड़ाई है।
Brij Bhushan Sharan Singh ने आरोपों पर क्या कहा?
बृज भूषण शरण सिंह ने हमेशा सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि पहलवानों को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया गया। फैसले के बाद उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली।
हथियारों के शौकीन पूर्व BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह
आपको बता दें कि, पूर्व BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह को हथियारों का काफी शौक है। उन्होंने अपने हलफनामें में संपत्ति के अलावा बृजभूषण सिंह ने 5 हथियारों का जिक्र भी किया है। इसमें से दो पत्नी के नाम पर हैं। हथियारों में 2 राइफल, 1 पिस्टल, 2 रैपिटर है।


Click it and Unblock the Notifications
