हर पांच साल में चमकेंगी गांव की सड़कें, योगी सरकार बना रही ऐसी योजना जिसे जानकर खुश हो जाएंगे आप
उत्तर प्रदेश के गांव की सड़कों का कायाकल्प अब हर 5 साल पर किया जाएगा। इससे गांव की सड़क जहां दुरुस्त होगी वहीं दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। योगी सरकार द्वारा इसे लेकर योजना बनाई जा रही है जल्द ही इस पर अमल किए जाने की बात कही जा रही है।
दरअसल, साल 2003 के सर्कुलर के हिसाब से मौजूदा समय में गांव की सड़कों के मरम्मत की अवधि 8 साल निर्धारित है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा समय में गांव की आबादी भी काफी बढ़ चुकी है और चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ी है।

वाहनों की संख्या और आबादी बढ़ने के चलते सड़कों पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है जिसके कारण अब सड़क समय से पहले ही टूट रही हैं और खराब हो रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा 8 साल में नवीनीकरण किए जाने के सर्कुलर में बदलाव किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने दो महीने पहले विभागीय समीक्षा की थी। विभागीय समीक्षा के दौरान उनके द्वारा ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण चक्र को 8 साल से घटाकर 5 साल करने को लेकर विचार किया गया था।
इसमें खर्च होने वाले बजट को भी लेकर सरकार द्वारा चर्चा किया गया है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के विभाग अध्यक्ष का कहना है कि ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण के लिए 8 साल के चक्र को कम कर 5 साल किए जाने की प्रक्रिया को लेकर योजना बनाई जा रही है। इसमें कई प्रस्ताव आए हैं उनमें भी सुधार किया जाएगा और योजना लागू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications