पॉकेटमार पर टूट पड़े तीन पुलिसवाले, बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल
हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा दिखाई दिया जिसमें पॉकेटमारी के आरोप में तीन पुलिस वालों ने एक युवक की बड़ी बेदर्दी से पीटा। पुलिसवाले युवक को जमीन पर घसीट-घसीट कर अपने पैरों तले उसके दोनों हाथो को कुचलते रहे, वह रहम की भीख मांगता रहा मगर सिपाहियों का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस का अमानवीय चेहरा
यह मामला हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली के बस स्टैंड का है जहां पर कोतवाली पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने जेब काटी है। इसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जमकर पीटना शुरू कर दिया।

थप्पड़ों-लातों से हुई पिटाई
पुलिसवाले उसे थप्पड़ों-लातों से देर तक पीटते रहे। वह रहम की भीख मांगता रहा मगर सिपाहियों का जुल्म जारी रहा। दो पुलिस वाले उसको जमीन पर लिटाकर उसके हाथो पर जूतों को रखकर कुचलते रहे। किसी ने भी उसको बचाने की हिम्मत नहीं की।

वीडियो हुआ वायरल
शहर कोतवाली पुलिस के इस अमानवीय चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले को लेकर पुलिस के रवैये की आलोचना भी हो रही है। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications