यूपी में मैनेजर को दी खौफनाक मौत, खंभे से बांधे हाथ-पैर, फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Shahjahanpur Manager Death News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक को पोल में बांधकर लोहे की रोड से तब तक पीटा गया जबतक कि उसकी सांस नहीं टूट गई।

Manager Beaten With Iron Rod

Shahjahanpur Manager Killed: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां चोरी के शक में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्टों में दावा किया गया कि उस व्यक्ति को उसके मालिक के आदेश पर खंभे से बांधकर लोहे की रोड से तब तक पीटा गया जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। लड़के की मौत के बाद उसके शव को एक सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया था।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है मृतक शिवम दर्द से कराह रहा है लेकिन एक बेरहम युवक उसे एक खंभे से बांध कर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि शिवम की मौत करंट लगने से हुई है। जांच के दौरान, अधिकारियों ने बिजली के झटके के दावे के साथ गंभीर चोटें भी पाई गईं।

एफआईआर दर्ज
उधर, शिवम के पिता अधीर जौहरी ने थाना सदर बाजार में कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता व सूरी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेरे बेटे ने चोरी की बात नहीं कबूली तो पीट-पीटकर मार डाला: पिता
पिता का आरोप है कि दोनों ने शिवम पर कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया था। शिवम के पिता ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर उसे कागज पर चोरी कबूल करने के लिए मजबूर किया, हालांकि, जब उसने इनकार कर दिया, तो उसके बेटे को पीट-पीट कर मार डाला गया।

जांच के दौरान यह बात पता चली
जांच के दौरान पता चला कि शिवम पिछले सात साल से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बंकिम सूरी के यहां काम कर रहा था। हाल ही में एक पैकेज गायब हो गया था, जिसके बाद शिवम समेत ट्रांसपोर्टरों के कई कर्मचारियों को कथित तौर पर पीटा गया था इस बीच, शिवम के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+