VIDEO: फोन चोरी के आरोप में नाबालिग को थाने लाई पुलिस पीटती रही जल्लाद जैसे
दरोगा की लाठी इस नाबालिग पर कहर बनकर टूटी, मासूम चिल्लाता रहा लेकिन दरोगा का दिल नहीं पसीजा। गालियां देकर वो उसको मारते-पीटतो रहे।
इटावा। सैफई थाने के एक दरोगा की लाठी मासूम पर कहर बनकर टूटी। मोबाइल चोरी के इल्जाम में दरोगा ने मासूम पर कहर बरसाया और बाद में उसे 10 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया। 2 दिन पहले सैफई थाने के दरोगा योगेंद्र शर्मा पीजीआई टेंपो स्टैंड से एक 14 साल के नाबालिग बच्चे को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर थाने लाए और उसकी बेहरमी से पिटाई की। दरोगा की लाठी इस नाबालिग पर कहर बनकर टूटी, मासूम चिल्लाता रहा लेकिन दरोगा का दिल नहीं पसीजा। गालियां देकर वो उसको मारते-पीटतो रहे। यही नहीं पुलिस को इस नाबालिग से कुछ बरामद नहीं हुआ तो उसके भाई की भी मार-पीट की और मां-बाप को गाली तक दी। नाबालिग आरोपी को छोड़ने की एवज में दस हजार रुपए की मांग की गई और लेकर ही छोड़ा गया।

ये था पूरा मामला
मामला मैनपुरी के करहल गांव का है, जहां 14 साल का लड़का सैफई अस्पताल में दवा लेने आया था। उसने पेट दर्द की बात बताई थी, जैसे ही नाबालिग टेंपो से नीचे उतरा, उसे सैफई के एक दरोगा को पकड़ लिया और थाने ले आई। दरोगा योगेंद्र सिंह का आरोप है कि उसने सैफई पीजीआई से मोबाइल चुराया है वो वापस करे। बच्चा दरोगा से बार-बार आग्रह करता रहा कि वो कोई मोबाइल नहीं जानता लेकिन दरोगा नाबालिग को बुरी तरह पीटता रहा। जब दरोगा का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने उसके कान खींचे और लात-घूंसों से उसकी पिटई करने लगा। ये पूरी वारदात किसी ने चोरी से मोबाइल में कैद कर लिया, जिससे पुलिस की पिटाई का ये वीडियो वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications