CCTV में कैद हुई लड़की की 'काली करतूत', पलक झपकते उड़ा दी मोबाइल, किसी को नहीं लगी भनक
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में मोबाइल चुराते समय एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवती ने अपने शातिराना अंदाज में मोबाइल को चोरी किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
मोबाइल चोरी के दौरान वहां मौजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह मोबाइल लेकर दुकान से निकल गई। फिलहाल बताया जा रहा है कि मोबाइल चुराने वाली लड़की की पहचान कर ली गई है और उससे मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के शमशाबाद रोड स्थित दौनेरिया मोबाइल और चश्मा केंद्र का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंगलवार के दोपहर में 3 बजे के आसपास एक बच्चे को लेकर तीन महिलाएं मोबाइल की दुकान में पहुंची थी।
दुकान में इस दौरान एक सेल्स गर्ल मौजूद थी। बताया जा रहा है कि सेल्स गर्ल से उन लोगों ने मोबाइल दिखाने के लिए कहा । सेल्स गर्ल जैसे ही रैक में रखी मोबाइल निकालने के लिए घूमती है इस दौरान एक महिला उसे अपनी बातों में बरगलाने लगती है।
इसी बीच एक युवती सेल्स गर्ल के पीछे से रैक में रखी मोबाइल को उठा लेती है। सेल्स गर्ल घूम कर देखती इससे पहले ही वह मोबाइल को बैग में रख लेती है। बताया जा रहा है कि बैग में मोबाइल रखने के बाद वही युवती वहां से चली गई थी।
हालांकि मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज से जांच की गई तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। उसके बाद दुकान में आने वाली महिलाओं की तलाश की गई तो वह महिला मिल गई।
पूछताछ करने और सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद महिला को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने मोबाइल वापस लौटा दी। फिलहाल इस मामले में दुकानदार द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। हालांकि वायरल वीडियो में लोग लड़की द्वारा शातिर तरीके से की गई चोरी को देख हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications