प्रयागराज के अस्पताल में नमाज पढ़ने का VIDEO वायरल, पुलिस ने कहा- यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता

लखनऊ, 23 सितंबर: सोशल मीडिया पर यूपी के प्रयागराज में एक अस्पताल के अंदर महिला का नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक मरीज की तिमारदार द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अस्पताल के प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए महिला और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि दोबारा ऐसा नहीं हो। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन के रवैए का विरोध किया है।

video of a patients attendant offering namaz outside a ward at a Prayagraj government hospital

ये वीडियो प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का है। एक डेंगू मरीज की तीमारदार महिला अस्पताल में नमाज पढ़ रही थी। जिसका वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। मामला गर्माता देख अस्पताल स्टाफ विवाद सुलझाने पहुंचा। कहा जा रहा है कि वीडियो गुरुवार दोपहर का है।

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला फर्श पर चादर बिछाकर नमाज पढ़ रही है। वहां मौजूद अन्य मरीजों के तीमारदार भी थे। नमाज पढ़ने के बाद महिला उठी और कुछ दूर जाकर बैठ गई। वहां मौजूद कुछ तीमारदारों ने इसका विरोध भी किया। इस दौरान यहां मौजूद एक शख्स ने नमाज पढ़ती महिला का वीडियो बना लिया और उस वायरल कर दिया।

अब ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, वायरल वीडियो की जांच में पाया गया कि, वीडियो में दिख रही महिला के द्वारा बिना किसी गलत इरादे के, किसी के भी कार्य अथवा आवागमन को प्रभावित किए बिना अस्पताल में भर्ती अपने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने के हेतु प्रार्थना करते हुए नमाज अता की। इनका यह कृत्य अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।

इससे पहले अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिक्षक डॉ. एमके अखौरी ने कहा था कि वीडियो में नमाज पढ़ती दिख रही महिला को समझाया गया है कि भविष्य में ऐसा न करें। साथ ही घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।इस मामले में वार्ड प्रभारी को भी चेतावनी दी गई है कि आगे इस तरह कोई भी अस्पताल के परिसर में नमाज न पढ़े। साथ ही मरीजों के साथ तीमारदारों को भी इसका सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+