Lucknow News: अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ आज, उपराष्ट्र्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे लखनऊ
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद रहे दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी लखनऊ के सांसद भी रहे। उनके नाम पर लखनऊ में रविवार से दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस मेले का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों होगा। वह लखनऊ पहुंच चुके हैं। मेला 17 व 18 दिसम्बर को राजाजीपुरम के पीएनटी ग्राउंड में लगेगा।

कोरोना की वजह से पिछले पांच सालों से इस मेले का आयोजन नहीं हो रहा था लेकिन इस बार इसे आयोजित किया जा रहा है। लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह इस आयोजन की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले अटल स्वास्थ्य मेले में सुनील बंसल मुख्य अतिथि थे। दूसरे में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और तीसरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे।
नीरज के मुताबिक, अटल स्वास्थ्य मेले में अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं मिल चुकी हैं। मेले में नि:शुल्क इलाज के साथ दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, लिम्ब, आर्टीफिसियल हैंड, हियरिंग ऐड्स, मुफ्त जांच जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मेले में लखनऊ के अलावा आस-पास के जिलों से भी मरीज आते हैं। मेले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ भाजपा के कई नेता व अफसर मौजूद रहेंगे।
इस बीच, पं. अटल बिहारी बाजपेयी फाउंडेशन द्वारा उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर अटल गीत गंगा का आयोजन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications