36 किलो गांजा और पांच महिलाओं के साथ विश्व हिंदू परिषद का नेता गिरफ्तार
बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअशीष राय को 36 किलो 340 ग्राम गांजा और असम की पांच महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया।
बलिया। नेता सफेदपोश के आड़ में क्या क्या गुल खिलाते हैं इसका जीता जागता उदाहरण बलिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को देखने को मिला। जब बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअशीष राय को 36 किलो 340 ग्राम गांजा और असम की पांच महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया। बलिया जीआरपी ने डिब्लूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान यह बरामदगी की।

बंगाल से आ रहा था रामअशीष
बलिया जीआरपी प्रभारी दिलीप पांडेय ने बताया कि विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअशीष के साथ पांच महिलाएं और दो बच्चे अपने बैग में गांजा भरकर बंगाल से आ रहे थे। ट्रेन में चेकिंग के दौरान संदेह होने पर सभी के बैग की तलाशी ली गई तो मामला प्रकाश में आया। जीरआपी ने सभी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

रंगबाज है रामअशीष राय
विहिप का पूर्व जिलाध्यक्ष रामअशीष राय मऊ शहर के ब्रह्मस्थान का निवासी है और बहुत रंगबाज है। विहिप में रहने के दौरान कई मामले को उसने उठाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में रामअशीष मऊ सदर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। वहीं फिल्मी दुनिया में भी रामअशीष ने हाथ आजमाया है। रामअशीष के गिरफ्तारी के बाद मऊ जिले में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

किसी बड़े गिरोह का हो सकता है भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार पकड़े गये गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस गिरफ्तारी के साथ गांजे और महिलाओं से जुड़े किसी अंतरराज्यीय गिरोह के भंडाफोड़ का भी उम्मीद कर रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications