'आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान?', वरुण गांधी ने फिर दिखाए BJP को अपने बागी तेवर
पीलीभीत, 02 दिसंबर: कृषि कानून और किसानों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने अवाज बुलंद की थी। तो वहीं, एक बार फिर यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण मामले में वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को अपने बागी तेवर दिखाए हैं। वरुण गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा, 'आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान?'। इससे पहले भी वरुण गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर कहा था कि राजनैतिक संरक्षक शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करे सरकार।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने सरकार से सवाल पूछते हुए गुरुवार 02 दिसंबर को ट्वीट किया है। वरुण गांधी ने लिखा,
पहले तो सरकारी नौकरी ही नहीं है, फिर भी कुछ मौका आए तो पेपर लीक हो, परीक्षा दे दी तो सालों साल रिजल्ट नहीं, फिर किसी घोटाले में रद्द हो। रेलवे ग्रुप डी के सवा करोड़ नौजवान दो साल से परिणामों के इंतज़ार में हैं। सेना में भर्ती का भी वही हाल है। आखिर कब तक सब्र करे भारत का नौजवान??
Recommended Video
Unemployed युवाओं की हालत पर भड़के Varun Gandhi, पूछा- कब तक सब्र करे नौजवान | वनइंडिया हिंदी
इससे पहले परीक्षा लीक होने के लेकर साधा था निशाना
28 नवंबर को यूपी टीईटी का पेपर लीक हो गया था, जिसको लेकर वरुण गांधी ने ट्वीट किया था। साथ ही एक वीडियो भी शेयर की थी। वरुण गांधी ने लिखा,
UPTET परीक्षा पेपर लीक होना लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। इस दलदल की छोटी मछलियों पर कार्यवाही से काम नहीं चलेगा, उनके राजनैतिक संरक्षक शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करे सरकार। क्योंकि अधिकांश शिक्षण संस्थानों के मालिक राजनैतिक रसूख दार हैं, इनपर कार्यवाही कब होगी??
अपनी सरकार पर बाब-बार निशाना साध रहे हैं वरुण
वरुण गांधी पिछले काफी समय से अपनी ही सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं और लगातार अपने बागी तेवर दिखा रहे है। इस बात का अंदेश वरुण गांधी द्वारा पिछले रोज किए कई अपने ट्वीट से साफ नजर आ रहा हैं। किसान आंदोलन, कृषि कानून और लखीपुर खीरी की घटना को लेकर वह पहले भी अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications