आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत कर रहे छात्र का हुआ ये हाल...
वाराणसी। जातीय नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर लंका से रवीन्द्रपुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय (जनसंपर्क कार्यालय) जा रहे छात्रों के समूह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज से एमबीए कर रहे छात्र अविनाश आनंद जख्मी हो गया। जिसके बाद आनन फानन में सहयोगियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

तेजाब से जला हाथ
इस हमले में अविनाश आनंद के दाहिने हाथ पर कुछ अराजक तत्वों ने ज्वलशील पदार्थ फेंक दिया था। लेकिन इस घटना पर जो सबसे बड़ा सवाल है वो ये है कि जुलूस को रोकने के दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। उसके बाद भी अविनाश पर हमला करना वाला मौके से कैसे फरार हो गया।

क्या था पूरा मामला
दरसअल सोमवार दोपहर में वाराणसी चौराहे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय यानि जनसम्पर्क कार्यालय में छात्रों का एक समूह शिक्षा में आरक्षण के मुद्दे को लेकर ज्ञापन देने के लिए जुलूस की शक्ल में जा रहे थे। इन लोगों की मांग थी कि आज के परिवेश में शिक्षा क्षेत्र में पढ़ने वालों को जातीय नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण देना चाहिए। ये जुलूस पीएम मोदी के कार्यालय के करीब पहुंचने ही वाला था कि पद्मश्री चौराहे पर पहले से मौजूद पुलिस वालों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद ज्ञापन देने जा रहे छात्र वहीं धरने पर बैठ गए।

एमबीए का छात्र है अविनाश
अभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मोदी के ऑफिस जाने को लेकर बहस चल ही रही थी की किसी ने एमबीए के छात्र अविनाश पर कुछ फेंका जिससे उसके शरीर जल गया। इसी बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। अविनाश वही दर्द से कहारने लगा। इस आग के कारण उसके दाहिना हाथ बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद उसे पुलिस की जीप में बैठा कर उसके साथियों ने जिला मंडलीय चिकित्सालय के जाकर उसका इलाज कराया।












Click it and Unblock the Notifications