VIDEO: इस दरोगा ने अकेले उस विशालकाय अजगर को पकड़ा, जिसे देखकर ही सांस फूल जाए

वाराणसी। वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पुलिस के दरोगा ने एक विशालकाय अजगर को बड़ी बहादुरी के साथ पकड़ा जिसके बाद पूरे शहर में इस दरोगा की चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी इंचार्ज ने बीती रात एक 8 फीट लंबे और 40 किलो के अजगर को बड़ी बहादुरी के साथ पकड़ा और उसे बोरे में भी भर उसे खुद ही गांव के बााहर ले जाकर वन विभाग के सुपुर्द किया।

varanasi inspector caught a python

30 मिनट चला रेस्क्यू
मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का है जहां बीती रात अजगर निकलने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को अजगर के होने की जानकारी दी गई। जैसे ही सूचना अजगरा पुलिस चौकी के इंचार्ज डीपी सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके बाद अपने साथ लेकर टॉर्च और मोबाइल की रोशनी से उन्होंने बड़ी ही बहादुरी के साथ करीब 30 मिनट रेस्क्यू चलाकर एक मकान के मेन गेट से अजगर को पकड़ा और उसे बोरे में भरकर गांव से खुद ही दूर ले गए।

गांव में हो रही बहादुर दरोगा की चर्चा
खतरनाक अगजर को पकड़े जाने के बाद अब चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी प्रभारी डीपी सिंह के बहादुरी के चर्चे पूरे गांव में चल रहे हैं। इस पूरे मामले पर डीपी सिंह ने बताया कि बीती रात 11 बजे जब खाना खाने के लिए बैठा तभी सूचना मिली कि एक मकान में मुख्य गेट पर भयानक अजगर लिपटा हुआ है। जिसके बाद मौके पर जाने में अंधेरे के कारण साथी सिपाही के टार्च और ग्रामीणों के मोबाइल में टार्च की मदद से 30 मिनट के रेस्क्यू के बाद अजगर पर काबू पाया जा सका। वहीं गांव के रहने वाले राम जनम और शीतला ने बताया कि जिस तरीके से दरोगा डीपी सिंह ने अजगर को पकड़ कर बोरे में भरा ये काम एक अनुभवी ही कर सकता है। यदि वो न होते तो बड़ी घटना घट सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+