मोदी के मंत्री ने बनारस को कहा गंदा शहर, कहा-यहां सफाई करने की जरूरत
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को लेकर सरकार तमाम दावे करती रही है। दावा किया जाता रहा है कि मोदी के बनारस में कई बदलाव आएं है, लेकिन मोदी सरकार के मंत्री ने ही पीएम के बनारस को गंदा शहर करार दिया। केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को गंदा शहर बताते हुए कहा कि यहां बहुत गंदगी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस ने कहा कि बनारस में अभी बहुत गंदगी है।

उन्होंने कहा कि शहर में गदंगी की वजह से यहां पर्यटक नहीं आते हैं।उन्होंने कहा कि शहर को प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि यहां ट्यूरिज्म का बहुत स्कोप है, बस चीजों को व्यवस्थित करना होगा। उन्होंने गंगा आरती और वाराणसी यात्रा को अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने ट्विटर पर इसकी तस्वीर भी शेयर की।












Click it and Unblock the Notifications