यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने खुले मंच से अपनी सरकार के विधायक को बताया 'चोर'

वाराणसी। राजनीति में इस इन दिनों राजनेताओं के बिगड़े बोल नजर आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि सत्ता में साथ होने के बावजूद भी राजनेता एक दूसरे पर तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा मामला आज वाराणसी में दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में देखने को मिला। यहां विज्ञान और वाणिज्य विषय के लिए नई बिल्डिंग के शिलान्यास के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सामने ही बीजेपी के यूपी अध्यक्ष और चन्दौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय के बोल बिगड़ गए। उन्होंने शिलान्यास के वक्त ही क्षेत्र के विधायक कैलाश नाथ सोनकर को चोर कह दिया। सार्वजनिक तौर पर जब महेंद्र नाथ पाण्डेय ने विधायक कैलाश नाथ सोनकर को चोर कहा तो वहां मौजूद भाजपा के बाकी नेता हंसना शुरू कर दिया। जिसपर महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि वो चोर है इसलिए न तो उसका नाम शिलापट्ट पर है और वो चोर है ये बात मैंने माननीय उप मुख्यमंत्री को बता भी दिया है। दरसअल कैलाश नाथ सोनकर वाराणसी के अजगरा विधानसभा के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं जो आज के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। वहीं भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी अपने बड़बोले पन से नही चूकते।

varanasi BJP state president disputed statement on its party MLA

आतंकवाद के सफाए के लिए जम्मू में वापस लिया गया समर्थन

सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जम्मू सरकार के गठबंधन पर कहा कि जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार से देशहित को ध्यान में रखकर समर्थन वापस लिया गया। हमारी सरकार आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। महबूबा सरकार से अलग होने के बाद अब भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर कड़ाई से कार्रवाई करेगी। वहीं इलाहाबाद pcs मेंन्स के एग्जाम पर हिंदी के पेपर गलत दिए जाने पर बोले की लोक सेवा आयोग की ग़लती को सरकार गम्भीरता से लेगी। आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो हम इसका प्रयास कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बोले राहुल जी को जन्मदिन की बधाई। आप शतायु हों, आपकी वजह से ही हम मजबूत हो रहे हैं। वहीं उन्होंने लखनऊ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही इसकी जांच कराने का भी आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+