वाराणसी: भाजपा ज्वॉइन कर चुके नेता कह रहे, 'मैं सपा का नेता हूं'

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिवपुर विधानसभा का टिकट पाने वाले अनिल राजभर के फेसबुक प्रोफाइल पर अब भी 'I am Leader of Samajwadi Party' लिखा है।

वाराणसी। यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद पीएम के संसदीय क्षेत्र के टिकट बंटवारे पर भले ही लंबी माथापच्ची हुई हो, तमाम प्रत्याशियों को सोशल मीडिया पर अपडेट रहने का गुरु ज्ञान दिया गया हो लेकिन अभी भी भाजपा में शामिल हुए तमाम दलबदलुओं को इस बात का अहसास नहीं हो पाया है। कुछ ऐसा ही सामने आया प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां शिवपुर विधानसभा का टिकट पाने वाले अनिल राजभर के फेसबुक प्रोफाइल पर अब भी 'I am Leader of Samajwadi Party' लिखा है।

वाराणसी: भाजपा ज्वॉइन कर चुके नेता कह रहे, 'मैं सपा का नेता हूं'

भले ही 67 लोगों की तीसरी लिस्ट में वाराणसी के पांच विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई हो लेकिन यह इस बात का प्रमाण है की पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को दरकिनार किया है। बीजेपी ने पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट देने के बजाए उन लोगों को ज्यादा महत्व दिया है जो अभी कुछ दिनों पहले ही दूसरी पार्टियों से दल बदल कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा यूपी चुनाव में किसी भी रणनीति से सत्ता पाना चाहती है फिर चाहे उम्मीदवार जल्द ही दोस्त क्यों न बना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+