यूपी बोर्ड ने बदल दिया छात्रा का मजहब, नेहा जायसवाल से बना दिया नेहा बानो
वाराणसी। भले ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यूपी बोर्ड के एग्जाम और उनकी कॉपियां चेक कराई हों। लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद है जो अपनी लापरवाही की आदत से मजबूर है। मामला यूपी के शहर बनारस का है जहां परीक्षा के समय माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिए हुए पत्र पर छात्रा नाम कुछ और था और जब उसका रिजल्ट कल सामने आया तो खुद छात्रा देखकर हैरान रह गई। यही नहीं विभाग की इस बड़ी लापरवाही के बाद छात्रा के परिजन भी परेशान हो गए है और उन्हें इस बात की चिंता है कि लापरवाही करने वाले विभाग के चक्कर काटने के बाद ही ये ख़मिया दूर हो पाएंगी।

नेहा जायसवाल बनी नेहा बानो
दरसअल बनारस की रहने वाली नेहा जो आर्य महिला इंटर कालेज की छात्रा है उसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए प्रवेश पत्र पर नेहा जायसवाल अनुक्रमांक 2727537 अंकित है। साथ ही उसकी माता नाम मीना देवी और पिता का नाम शशिकांत दर्ज किया गया था और जब कल उसने ऑनलाइन अपने रिजल्ट को जानने के लिए साइबर कैफे पहुंची तो खुद उसके होश उड़ गए। नेहा ने बताया की जब उसने अपना रोल नंबर 2727537 माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर डाला तो उस रोल नंबर पर वो नेहा जायसवाल से नेहा बानो हो चुकी थी। यही नहीं जहां उसके माता का नाम मीना देवी दर्ज था वहां नाम बदला हुआ था जो हुस्ना बानो लिखा हुआ था। हालांकि पिता का नाम सही दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications