वाराणसी में महिला को ट्रेन से खींचकर ले गए दबंग, पति से मारपीट
तीन बदमाशो ने ट्रेन में महिला के पति को पीट महिला को किडनैप कर बड़ी वारदात को अंजाम देने कोशिश की। लेकिन स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इस महिला की जान बच गई।
वाराणसी। सूबे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकारे बड़े-बड़े दावे करती हैं। लेकिन ये दावे कितने कारगर हैं इस खबर के जरिए सच्चाई सामने आएगी। दरअसल, वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर दबंगों ने पति-पत्नी से पहले ट्रेन के अंदर मारपीट की फिर महिला को घसीटते हुए अपनी गाड़ी में बिठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो बदमाश महिला को छोड़ वहां से रफूचक्कर हो गए। इस मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें आप इस किडनैपिंग की वारदात को देख सकते हैं।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 7 फरवरी को करीब शाम 7.00 बजे बबिता (बदला हुआ नाम) अपने पति के साथ शिवगंगा एक्सप्रेस से वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए बैठी थी। तभी पास में बैठे तीन युवकों से किसी बात पर मार-पीट होने लगी जिसके बाद इन तीनो दबंगों ने महिला और उसके पति के साथ ट्रेन के अंदर ही जमकर मारपीट की और पति को वहीं छोड़ महिला को स्टेशन पर ही खड़ी सफारी गाड़ी में बिठा कर ले जाने लगे। वहीं, वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने देख विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद तीनों बदमाश युवती को छोड़ भाग निकले। जिसके बाद दंपत्ति को पुलिस की सुरक्षा में उसी ट्रैन से दिल्ली ले जाया गया। लेकिन, बीते रविवार को वायरल हुए वीडियो में पुलिस भी है, ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं।
दंपति की शिकायत नहींं सुन रही पुलिस
करीब एक हफ्ते के बाद दिल्ली से वाराणसी आए दंपति ने मीडिया के सामने घटना की कहानी सुनाई। वे इस घटना पर कार्रवाई के लिए जीआरपी और आपीएफ के थानों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications