अति दलितों और अति पिछड़ों को मिलेगा आरक्षण का लाभ: आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सूबे में अति पिछड़ों और अति दलितों को आरक्षण देने का ऐलान किया है। आदित्यनाथ ने गुरुवार को यूपी विधानसभा में इसको लेकर घोषणा की। यूपी के सीएम ने कहा 'ये दुर्भाग्य है कि एक लंबे वक्त तक उन लोगों को नजरअंदाज किया गया, जिन्हें हकीकत में रिजर्वेशन की सबसे ज्यादा जरूरत है। हम उन जातियों कों आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनकी अनदेखी पिछली सरकारें करती रही हैं।'

सरकार जल्द बनाएगी कमेटी

सरकार जल्द बनाएगी कमेटी

आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी सरकार इसके लिए जल्दी ही एक कमेटी बनाएगी। इससे पहले 2002 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह भी इस पर प्रस्ताव लाए थे लेकिन कोर्ट ने इस रोक लगा दी थी।

संघ करता रहा है आरक्षण को लेकर सवाल

संघ करता रहा है आरक्षण को लेकर सवाल

आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ सवाल खड़े करता रहा है, जिसके चलते भाजपा भी घिरती रही है। ऐसे में योगी सरकार के इस कदम को एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। कुछ समय पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आरक्षण से अलगाव पैदा होता है, इसे खत्म होना चाहिए। इसको लेकर उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

सपा-बसपा को जवाब को कमजोर करने के लिए कदम!

सपा-बसपा को जवाब को कमजोर करने के लिए कदम!

हाल ही में सपा और बसपा में भी नजदीकियां बढ़ी हैं और दोनों के साथ 2019 का चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में सपा-बसपा को कमजोर करने के तौर पर भी ये इस कदम को देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+