UP Weather Update: यूपी में कई दिनों तक होगी बारिश, प्रमुख शहरों का यह रहेगा तापमान

UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कई जिलों में बारिश हो रही है। जुलाई माह में भी लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक लगातार बारिश होगी। कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम खाड़ी से उत्पन्न निम्न दाब का क्षेत्र मध्य भाग की ओर अग्रसर है। आज यानी शनिवार को जिले के कई हिस्सों में पुरवा हवाएं चलेंगी। आकाश में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट रहेगी। गुरुवार से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्‍या, औरैया, उन्‍नाव सह‍ित प्रदेश के कई शहरों में बार‍िश होगी। आगामी चार से पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।

up

गाजियाबाद
शनिवार को गाजियाबाद का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। आकाश में बादल छाए रहेंगे।

नोएडा
नोएडा में आज का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25 व 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है।
लखनऊ
लखनऊ में शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही भारी बारिश होगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 23 व 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

प्रयागराज
प्रयागराज में शनिवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हल्की बारिश होगी ।

कानपुर
कानपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 23 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मेरठ
मेरठ में शनिवार को आकाश में बादल छाए हैं। दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 24व 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बरेली
बरेली में आकाश में बादल छाए रहेंगे। तापमान न्यूनतम व अधिकतम 24 व 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वाराणसी
वाराणसी में हल्की बारिश होगी। हवाएं तेज चलेंगी। तापमान 25 व 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

अयोध्या
शनिवार को अयोध्या में रुक- रुक कर बारिश होगी। तापमान 26 व 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बस्ती
बस्ती में तापमान 26.1 व 33.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की बारिश होगी।

गोरखपुर
सीएम सिटी गोरखपुर में शनिवार को भारी बारिश की संभावना हैं। तापमान न्यूनतम व अधिकतम 23 व 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+