Free Scooty: यूपी की मेधावी छात्राओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बेटियों को मुफ्त में मिलेगी स्कूटी

उत्तर प्रदेश (UP) में मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना (Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana) के तहत पहले चरण में 45 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारी कर रही है। यह योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा (Higher education) के लिए प्रोत्साहित करेगी।

यह योजना विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में स्नातक के दूसरे साल की छात्राओं के लिए है। इस योजना के तहत, सिर्फ उन मेधावी छात्राओं का चयन किया जाएगा, जिन्होंने पहले साल की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Yogi Adityanath

सरकार की योजना है कि फर्स्ट ईयर के रिजल्ट के आधार पर टॉप 5% छात्राओं को चुना जाएगा, और इनकी संख्या लगभग 45,000 होगी।

कैसे होगा चयन और कितना है बजट?

छात्राओं का चयन उनके कोर्स में संख्या के हिसाब से किया जाएगा। यानि, जिस कोर्स (परंपरागत या प्रोफेशनल) में ज्यादा लड़कियां होंगी, उस कोर्स की ज्यादा मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

योजना से किसे मिलेगा फायदा?

इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा उन छात्राओं को होगा जो उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं। उप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौलीन्दु मिश्रा का कहना है कि उच्च शिक्षा में लड़कियां न सिर्फ संख्या में आगे हैं, बल्कि मेडल लाने में भी वह सबसे आगे रहती हैं। यह योजना उनकी मेहनत का सम्मान है और इससे वे और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगी।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग इस योजना के नियम और शर्तें तैयार कर रहा है। होनहार छात्राओं को इस तोहफे का बेसब्री से इंतजार है, और सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द इसका वितरण शुरू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+