UP Scholarship: यूपी के छात्रों को योगी सरकार का डबल गिफ्ट! अब दो बार मिलेगी स्कॉलरशिप, क्या है प्लान?
उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। योगी सरकार अब छात्रों की पढ़ाई की राह और आसान करने जा रही है। अब तक छात्रों को साल में एक बार मिलने वाली स्कॉलरशिप का इंतजार रहता था, लेकिन अब उन्हें साल में दो बार छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ मिलेगा।
विधान परिषद में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सरकार अब 9वीं-10वीं (Pre-Matric) और 11वीं-12वीं व डिग्री कोर्सेज (Post-Matric) की छात्रवृत्ति व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार कर रही है।

दरअसल, अब कॉलेज की पढ़ाई सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित है, इसलिए सरकार भी छात्रवृत्ति को सेमेस्टर के हिसाब से दो किस्तों में बांटने की तैयारी कर रही है। इससे छात्रों को पढ़ाई के बीच में पैसों की किल्लत नहीं होगी।
आ रहा है स्पेशल स्कॉलरशिप एप
छात्रों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए एक खास मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। इस ऐप की मदद से छात्र न केवल अपना फॉर्म भर सकेंगे, बल्कि यह भी देख पाएंगे कि उनका पैसा कहां अटका है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद, पूरी पढ़ाई के दौरान छात्र को बिना किसी रुकावट के लाभ मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications