यूपी पुलिस के इन 10 सवालों का जवाब देकर बनिए पुलिस के साथी

लखनऊ। जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं पर पैनी निगाह रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने डिजिटल कम्युनिटी पुलिसिंग का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अतंर्गत राज्य में पुलिस के 'डिजिटल वॉलंटियर्स ' बनाए जाएंगे।

राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) सुलखान सिंह ने निर्देशानुसार डिजिलट वॉलंटियर्स की शुरुआत की जा रही है।

यूपी पुलिस के इन 10 सवालों का जवाब देकर बनिए पुलिस के साथी

इस योजना के फिलहाल प्रदेश के 5 जिलों में ही अमल में लाया जा रहा है। यदि पांच जिलों में यह योजना सफल रही तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

यूपी पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि अभी यह योजना लखनऊ , वाराणसी, बाराबंकी , सीतापुर और नोएडा में शुरू की जाएगी।

यहां दे सकते हैं जवाब

यूपी पुलिस ने एक ट्वीट के जरिए जिन बिन्दुओं पर सुझाव मांगे गए हैं उन्हें ट्विटर हैंडल @UPPOLICE, ईमेल- [email protected] और फेसबुक पेज @UPPOLICE पर भेज सकते हैं। ध्यान रखें कि जब भी ट्विटर पर सुझाव दें उसके लिए #dvupp हैश टैग जरूर लिखएं। बेहतरीन सुझावों को पुरस्कार दिया जाएगा।

बता दें कि पुलिस ने निम्न बिंदुओ पर सुझाव मांगे हैं जिनका उद्देश्य है कि इनके सहयोग से जो डिजिटल साथी बनें उनकी मदद से झूठी सूचनाओं को फैलने से रोका जाए साथ ही जहां साक्षर लोग कम हैं वहां इससे जुड़ी सूचनाएं भिजवाई जाएं।

ये हैं वो सवाल

  • डिजिटल साथी की उपयोगिता?
  • कौन हो डिजिटल साथी?
  • कैसे बनाएं और इन्हें औपचारिक रूप कैसे दें?
  • आपात स्थिति में संवाद कैसे करें?
  • पुलिस से डिजिटल साथी की अपेक्षा?
  • डिजिटल साथी से पुलिस की अपेक्षा?
  • व्यक्ति या संगठन दोनों को बनाएं डिजिटल साथी?
  • उनकी पहचान सार्वजनिक रखें या छिपाकर?
  • यह कैसे तय किया जाए कि सही लोग ही डिजिटल साथी बनें?
  • कोई अन्य सुझाव?

अगर आप इन सारे सवालों के उचित जवाब देंगे तो आपको ईनाम तो मिलेगा ही साथ ही डिजिटल साथी बनने का मौका भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+