Uttar Pradesh: PCS- J टॉपर स्वरांगी शुक्ला का देखिए तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज
लखनऊ के इंदिरा नगर में रहकर वो अपनी तैयारी कर रही थीं। सबसे बड़ी बात ये है कि स्वरांगी दिन रात पढ़ने की बजाए सिर्फ 6-8 घंटे की पढ़ाई करती थी। उसने घर में कैद होकर नहीं बल्कि घूमते-फिरते ये मंजिल तय की हैं।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोकप्रिय भर्ती यूपी पीसीएस- जे का रिजल्ट आते ही सूबे में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में छोटी उम्र के अभ्यर्थी जज बन गए हैं। वैसे तो इस पद पर 218 लोगों का चयन हुआ है। ये सभी अब जज बनेंगे, लेकिन चारों ओर चर्चा टॉपर्स की हो रही है। तो आइए हम आपको मिलवाते हैं। पीसीएस-जे के उस टॉपर से जिन्होंने अपने सपने को सच कर इतिहास रचा है। स्वरांगी ने कफी भी पढ़ाई को लेकर खुद को तनाव में नहीं रखा या यूं कहें की तनाव दूर रखने से ही उसने ये मुकाम हासिल किया है। स्वरांगी की लाइफ स्टाइल पूरी तरह से मॉडर्न रही और उसने पढ़ाई के साथ-साथ वो सब फन किए जिससे उसका ये टारगेट पूरा हो सका। आउटिंग से लेकर फैसन सब स्वरांगी की द फेवरेट हॉवी रही है...



टॉपर स्वरांगी शुक्ला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे परीक्षा को स्वरांगी शुक्ला ने टॉप किया है। पहला स्थान हासिल करने वाली स्वरांगी मूल रूप से यूपी के उन्नाव की रहने वाली हैं। लेकिन कई वर्षों से परिजनों संग लखनऊ में शिफ्ट हो चुकी हैं। लखनऊ के इंदिरा नगर में रहकर वो अपनी तैयारी कर रही थीं।
सबसे बड़ी बात ये है कि स्वरांगी दिन रात पढ़ने की बजाए सिर्फ 6-8 घंटे की पढ़ाई करती थी। वो हर रोज-रोज अपनी तैयारी को पूरी सिद्दत से अंजाम देती थीं।



शुरू से टॉपर रहीं
स्वरांगी ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। हाईस्कूल में उन्होंने 95 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि इंटर में 94.2 फीसदी अंकों के साथ वो पहले ही अपनी प्रतिभा दर्शा चुकी थीं। इंटर के बाद ही स्वरांगी ने कानून की पढ़ाई करने का मन बनाया और पांच वर्षीय बीएससी लॉ (ऑनर्स) कोर्स किया। 2016 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से कोर्स कंप्लीट करने के बाद स्वरांगी लखनऊ में तैयारी करने लगीं। रोज सेल्फ स्टडी के साथ स्वरांगी अमित लॉ इंस्टिट्यूट से कोचिंग भी कर रही थीं। अपने पहले ही प्रयास में स्वरांगी ने ना सिर्फ सलेक्शन लिया बल्कि स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करते हुए टॉपर बनीं।



पिता हैं आईपीएस
स्वरांगी के आदर्श उनके पिता विशंभर दयाल शुक्ला हैं। विशंभर शुक्ला यूपी कैडर के आईपीएस हैं। मौजूदा समय में वो एसआईटी में तैनात हैं। स्वरांगी की मां रश्मि शुक्ला हाउस वाइफ हैं। लेकिन बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए इनका बहुत बड़ा योगदान है। स्वरांगी मानती हैं कि उनके माता-पिता के बगैर ये संभव नहीं था। स्वरांगी जब गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ पढ़ने गईं तो उस समय स्वरांगी के माता-पिता ही थे जो स्वरांगी के लिए प्रेरणा बने रहे। लॉ कंप्लीट होते ही स्वरांगी पीसीएस-जे परीक्षा में शामिल हुईं और पहली बार में ही टॉप कर गई।
फैशन ऑइकान
खूबसूरत स्वरांगी हंसमुख मिजाज की आधुनिक लड़की है। वो अपने दोस्तों के बीच फैशन ऑइकान भी हैं। नई-नई ड्रेस और सेंस स्वरांगी की पहचान का हिस्सा है। स्वरांगी को नई-नई चीजें सीखना, घूमना और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करना पसंद है। जब भी मौका मिलता है स्वरांगी का प्लान दोस्तों संग घूमने का बन जाता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications