UP में भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का एक और प्रहार! अब हर घर पर लगेगी स्मार्ट चिप वाली नंबर प्लेट
Uttar Pradesh News: यूपी में अब घर के टैक्स (House Tax) का सिस्टम पूरी तरह हाई-टेक होने जा रहा है। लखनऊ समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों में अब पुराने ढर्रे को खत्म कर 'प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम' (PTMS) लागू किया जाएगा। अब हर मकान की अपनी एक अलग पहचान होगी।
नए सिस्टम में सभी घरों को 16 अंकों का एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आपके घर के बाहर एक स्मार्ट नंबर प्लेट भी लगेगी। इस प्लेट में एक चिप लगी होगी, जिसे स्कैन या सिस्टम में डालते ही आपके घर का पूरा टैक्स रिकॉर्ड सामने आ जाएगा।

इस नए सिस्टम को स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। जैसे पैसों के लेन-देन के लिए PFMS सिस्टम काम करता है, वैसे ही PTMS से शासन को पता होगा कि:
- किस इलाके में कितना टैक्स पेंडिंग है?
- किसने टैक्स भरा है और किसने नहीं?
- हर एक दुकान, ऑफिस और मकान का कच्चा-चिट्ठा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा।
गूगल मैप पर दिखेगा आपका घर और टैक्स का डेटा
अब आपको नगर निगम के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पीटीएमएस व्यवस्था में सभी संपत्तियों को गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा। आप ऑनलाइन जाकर मैप पर अपना घर देख सकेंगे और वहीं से चेक कर पाएंगे कि आपका कितना टैक्स बनता है। इससे सिस्टम में पारदर्शिता (Transparency) आएगी।
खत्म होगा पुराना सॉफ्टवेयर, 'टैक्स चोर' आएंगे पकड़ में
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, नगर आयुक्त गौरव कुमार के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से उन लोगों को पकड़ना आसान होगा जो सालों से टैक्स नहीं भर रहे हैं। जैसे ही नया पोर्टल पूरी तरह एक्टिव होगा, NIC का पुराना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया जाएगा और सारा डेटा नए पोर्टल पर शिफ्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications