Exclusive Interview: जीत के बाद गोरखपुर की जनता को यह बड़ी सौगात देंगे रवि किशन, जानिए क्या कहा?
Exclusive Interview Gorakhpur MP Ravi Kishan Shukla: फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ला पर गोरखपुर की जनता ने दोबारा भरोसा जताया है। रवि किशन ने गोरखपुर लोकसभा सीट से दोबारा जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को एक लाख से अधिक मतों से मात दी है। जीत के बाद सांसद रवि किशन शुक्ला से वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने खास बातचीत की।
जनता को दिल से धन्यवाद
सांसद रवि किशन ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि गोरखपुर की जनता की जीत है। यहां की जनता को दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं उनका आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर दोबारा भरोसा जताया है।

यही मेरी शक्ति हैं
सांसद रवि किशन ने कहा कि मेरे समर्थक ही मेरी शक्ति हैं।इन्ही की वजह से आज मैंने जीत दर्ज की है। इनका उत्साह मुझे बल प्रदान करता है।
Recommended Video
सबका होगा कल्याण
सांसद ने कहा कि आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाया है। देश के सभी नागरिकों का कल्याण होगा। जिन्होंने वोट दिया है उनका भी और जिन्होंने नही दिया है उनका भी।
जनता को देंगे रोजगार
सांसद रवि किशन ने कहा कि यहां की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। अभी बहुत विकास कार्य होने हैं। यहां रोजगार को और बढ़ावा दूंगा। लोगों के लिए रोजगार का सृजन करूंगा।
पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार
सांसद रवि किशन ने कहा कि आज मेरी जीत का सबसे बड़ा श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी को है। आप दोनों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications