Uttar Pradesh Chunav Result 2024: UP में BJP को झटका! अमेठी-रायबरेली समेत इन 6 सीटों पर कांग्रेस का जलवा
Uttar Pradesh Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे इस बार चौंकाने वाले साबित हुए। जैसे-जैसे फैसलों की घड़ी नजदीक आती रही, सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो रहीं। चुनाव आयोग के नतीजों में लोकसभा चुनावों में 80 सीटों वाला गेम चेंजर रहे उत्तर प्रदेश राज्य में 'मोदी मैजिक' कम नजर आया। यहां बीजेपी को करारा झटका लगा है।
क्योंकि, कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें झटकी हैं। वहीं, कांग्रेस ने 6 पर जीत हासिल की। उधर, बीजेपी सिर्फ 33 पर ही सिमट कर रह गई। इससे साफ है कि यूपी की आधी से ज्यादा सीटें यानी 43 कांग्रेस ने झटक ली हैं।

अगर, 2019 के नतीजों पर नजर डालें तो, यूपी में समाजवादी पार्टी ने 5 और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट झटकी थी। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में कम से कम 24 सीटें हासिल की थी।
अमेठी और रायबरेली छीनीं
मुख्य रूप से अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटें कांग्रेस ने छीन ली हैं। अमेठी में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी का घमंड चूर करते हुए किशोरी लाल ने 138143 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है। वहीं, रायबरेली की बात करें तो, यहां राहुल गांधी ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 388615 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।
आइए जानते हैं कहां-कहां कांग्रेस ने BJP से छीनी सीटें?
- सीट---- कैंडिडेट--- कुल वोट - ----अंतर
- सहारनपुर---इमरान मसूद---- 506697---85588
- सीतापुर- --राकेश राठौर----- 529632---- 89278
- रायबरेली---राहुल गांधी----684261 --- 388615
- अमेठी---किशोरी लाल---- 461255- 138143
- इलाहाबाद---उज्ज्वल रमन सिंह---378810--45034
- बाराबंकी----तनुज पुनिया---- 700000---215314












Click it and Unblock the Notifications