उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 27.06% मतदान, जानिए कहां पड़े सर्वाधिक मत
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Voting: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए शनिवार सुबह से मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.06% मतदान हुआ है। अंबेडकरनगर में सर्वाधिक तो फूलपुर लोकसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ है।
सुबह 11 बजे तक इलाहाबाद सीट पर 23.88 प्रतिशत वोटिंग,अंबेडकर नगर सीट पर 30.02 फीसदी मतदान,आजमगढ़ सीट पर 28.60 प्रतिशत वोटिंग, बस्ती लोकसभा सीट पर 29.08 फीसदी मतदान,भदोही लोकसभा सीट पर 25.51 प्रतिशत वोटिंग,डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 27.74 फीसदी मतदान,जौनपुर सीट पर 26.81 प्रतिशत वोटिंग, लालगंज सीट पर 28.40 फीसदी मतदान,मछलीशहर लोकसभा सीट पर 27.18 फीसदी मतदान,फुलपुर सीट पर 22.85 प्रतिशत मतदान, प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 26.35 फीसदी मतदान, संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 27.35 प्रतिशत मतदान, श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 26.69 फीसदी वोटिंग, सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 28.05 प्रतिशत मतदान

भदोही लोकसभा में दोपहर 11 बजे तक 25.51 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक औराई विधानसभा में 27.22 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा भदोही विधानसभा में 26.75 फीसदी, ज्ञानपुर विधानसभा में 25.30 फीसदी और प्रयागराज के हंडिया में 23.97 और प्रतापपुर में 24.41 फिसदी मतदान हुआ है।
नौ बजे तक पूरे प्रदेश में 12.33% मतदान हुआ है।लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं। सबसे अधिक अंबेडकर नगर व सबसे कम फुलपुर में हुआ है।सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र पर सुबह 7:00 से 9:00 के बीच में 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। शोहरतगढ़ विधानसभा 14.35, कपिलवस्तु 14.56, बांसी 12.76, इटवा 13.18, डुमरियागंज 13.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 12.91 प्रतिशत मतदान पड़ा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 13.33 प्रतिशत मतदान पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications