New Parliament: गोरखपुर के सांसद Ravi Kishan ने उठाया यह बड़ा मुद्दा, केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब
Ravi Kishan News New Parliament: सीएम सिटी गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को नए संसद में पहली बार केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपना प्रश्न रखा। इस दौरान सांसद ने कोल इंडिया लिमिटेड की कार्य कुशलता बढ़ाने और इसके डिजिटाइजेशन के बारे में जानकारी मांगी।
सांसद ने मांगी यह जानकारी संसद में प्रश्न करते हुुए सांसद रवि किशन ने कोल विभाग के केंद्रीय मंत्री से पूछा कि वर्तामान समय में पूरे देश में कोयला विभाग किस तरह कार्य कर रहा है। कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी कुशलता को बढ़ाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। इसके साथ ही इसके डिजिटाइजेशन के लिए वर्तमान समय में क्या किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब
सांसद रवि किशन के प्रश्नों को जवाब देते हुए कोयला विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि वर्तमान समय में कोयला विभाग पूरे देश में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ इसके विकास और विस्तार के लिए कार्य कर रहा है।
डिजिटाइजेशन के लिए चल रहा व्यापक कार्य
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में कोल प्रोडक्सन के डिजिटाइजेशन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है।
आवंटन की प्रक्रिया को बनाया गया पारदर्शी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंी बनने के बाद कोल आवंटन और ब्लाक आवंटन को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया। पहले इसमें व्यापक स्तर पर घपला होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
एक बिलियन टन पहुंचा उत्पादन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस सरकार की पारदर्शिता की वजह से कोल उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में देश में एक बिलियन टन कोयला का उत्पादन हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications