यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त बोले- हिंदुओं को बड़ा भाई समझकर उनकी इज्जत करें मुसलमान
नई दिल्ली। यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त, हाफिज उस्मान एक बार फिर से अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। हाफिज उस्मान ने शनिवार को कहा कि मुसलमान हिंदुओं के छोटे भाई हैं और अगर वे चाहते हैं परिवार में सबकुछ ठीक चले तो उन्हें हिंदुओं की इज्जत करनी चाहिए।

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए हाफिज उस्मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं सभी मुसलमान भाईयों से अपील करता हूं वे हिंदुओं का सम्मान करें क्योंकि यहां भारत में हिंदू बड़ा भाई और मुसलमान छोटा भाई। अगर दोनों के बीच ये सम्मान नहीं रहेगा तो ये परिवार नहीं चल पाएगा।'
हालांकि इसके साथ ही हाफिज उस्मान ने हिंदुओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि बड़े लोग तभी तक बड़े होते है जब तक वे छोटों को सम्मान करते हैं। इसलिए हिंदू भाईयों को भी मुसलमानों का सम्मान करना चाहिए। इससे पहले हाफिज उस्मान उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब वे मुरादाबाद में सूचना के अधिकार से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे और वे बार बार अपने भाषण के बीच जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications