यूपी में चल गया 'बंटेंगे तो कटेंगे' का जादू? 3 एग्जिट पोल में साइकिल पंक्चर, बहुमत के साथ खिला कमल

UP by poll Exit Poll Result 2024 News: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुई उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई हैं। उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को सभी के सामने आ जाएंगे। चुनाव परिणाम से ठीक पहले यूपी की 9 सीटों के लिए एग्जिट पोल सामने आ गए है और इन एग्जिट पोल में बीजेपी बड़ी संख्या में सीटों पर कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है।

सामने आए इन एग्जिट पोल को देखकर यह लग रहा है कि यूपी में सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान का जादू चल गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स के आंकडे...

UP CM Yogi Adityanath

मेट्रिज ने यूपी उपचुनाव को लेकर अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। मेट्रीज के इस सर्वे के मुताबिक, एनडीए को सात सीटे मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में दो सीट जा सकती हैं।

टाइम्स नॉउ जेवीसी ने भी यूपी उपचुनाव को लेकर अपना एग्जिट पोल जारी किया है। टाइम्स नॉउ जेवीसी के सर्वे के मुताबिक, एनडीए की झोली में छह सीट जाने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को तीन सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को पांच तो इंडिया गठबंधन को चार जीतों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। बता दें, यूपी की फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए है। इस सीटों के फाइनल नतीजे 23 नवंबर को सभी के सभी के सामने आ जाएंगे।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे का दिखा असर
यूपी उपचुनाव के सामने आए इन एग्जिट पोल को देखकर ऐसा लग रहा है कि यूपी उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाख के नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। बता दें, सीएम योगी ने एक चुनावी जनसभा में बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए कहा था, 'कोई राष्ट्र तभी मजबूत रह सकता है, जब हम एकजुट और धर्मनिष्ठ रहेंगे। बंटेगें तो कटेंगे।' इसके बाद से तो ये नारा वायरल हो गया था।

साल 2022 में हुआ था 64.14 फीसदी मतदान
बता दें, जिन 9 विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं, साल 2022 के चुनाव में इन सीट पर 62.14 फीसदी मतदान हुआ था और यहां पर सपा ने चार सीटों पर कब्जा जमाया था। तो वहीं, बीजेपी ने तीन, आरएलडी ने एक और एक सीट निषाद पार्टी ने जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+