उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Uttar Pradesh Budget 2018: योगी सरकार ने पेश किया 4.28 लाख करोड़ रुपए का यूपी बजट, शिक्षा-धर्मकर्म पर जोर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश का दूसरा बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार से लेकर किसानों के लिए भी कई बड़े ऐलान कर सकते हैं।

By Dharmender Kumar
Google Oneindia News

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज उत्तर प्रदेश का दूसरा बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4.28 लाख करोड़ रुपए का भारी भरकम यूपी का बजट पेश किया। पिछले साल की तुलना में इस बार का बजट 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। योगी सरकार ने अपने बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। यूपी का बजट पेश होने से ठीक पहले 10 बजे सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें बजट के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। पढ़िए यूपी के बजट का पल-पल का लाइव अपडेट।

cm yogi live

Newest First Oldest First
2:23 PM, 16 Feb

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बजट की तारीफ, बताया वित्तीय अनुशासन वाला बजट
2:20 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: नई पर्यटन नीति के तहत रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट, सूफी सर्किट, बौद्ध सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट और जैन सर्किट के लिए 70 करोड़ रुपए- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:18 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: लघु सिंचाई के लिए रखा गया 36 करोड़ रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:17 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: श्मशान के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:17 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: पंचायती राज स्वच्छ भारत मिशन के लिए 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:13 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: कैलाश मानसरोवर भवन गाजियाबाद के लिए 94 करोड़ 26 लाख रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:10 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 575 करोड़ रुपए, एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपए- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:05 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए 1500 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
2:03 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: ग्राम विकास प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 11500 करोड़ रुपए की व्यवस्था- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:59 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: औद्योगिक विकास नीति 2012 के लिए 600 करोड़, नई औद्योगिक नीति के लिए 500 करोड़ का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:57 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: मिड डे मील के लिए 2048 करोड़ का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:56 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 2757 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था, अरबी-फारसी मदरसों के लिए 404 करोड़ का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:46 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए 1701 करोड़ रुपए, कनगर सिंचाई परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:44 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: सरयू नहर परियोजना के लिए 1614 करोड़ का बजट, अर्जुन सहायक परियोजना के लिए 741 करोड़ रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:39 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: हथकरघा और हैंडलूम के लिए 50 करोड़, बुनकर को रियायती दर पर बिजली के लिए 150 करोड़- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:30 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: अब हर साल अयोध्या में दीपावली, बनारस में देव दीपावली और बरसाना में होली समारोह का आयोजन होगा- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:28 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: कुंभ मेले के लिए रखा गया है 1500 करोड़ रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:21 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ का बजट रखा गया है- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:20 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: बनारस में देव दीपावली के लिए 10 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:20 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: बुंदेलखंड जैन सर्किट के लिए 70 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:19 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: प्रदेश के 13 कारागारों में सोलर ऊर्जा के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:18 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: 13 जिलों में कमर्शियल कोर्ट की स्थापना की जाएगी- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:18 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: बृज तीर्थ विकास के लिए रखे गए 100 करोड़ रुपए- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:17 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें दी जाएंगी- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:13 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: दीनदयाल उपाध्याय मॉडल के लिए रखा गया है 26 करोड़ रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:12 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: सबला योजना के लिए 351 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था की गई है- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:12 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:10 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 250 करोड़ का बजट रखा गया है- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:09 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: माध्यमिक शिक्षा के लिए 480 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
1:08 PM, 16 Feb

यूपी बजट 2018: सर्व शिक्षा अभियान के लिए 18167 करोड़ रुपए का बजट- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
READ MORE

Comments
English summary
Uttar Pradesh Budget 2018 yogi adityanath up budget 2018.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X