UP: एटीएस के हत्थे चढ़ा PFI का सक्रिय सदस्य मुनीर आलम, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
Uttar Pradesh ATS: उत्तर प्रदेश एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार में कामयाबी हासिल की है। यूपी एटीएस ने पीएफआई के एक्टिव मेंबर मुनीर आलम को मुजफ्फरनगर से दबोचा है।
मनीर को लेकर एटीएस ने दावा है कि वह पीएफआई की एडहॉक कमेटी का सदस्य है और उसे पश्चिमी यूपी में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

4 आरोपी से पूछताछ में आया मुनीर का नाम
मुनीर आलम मेरठ में दर्ज एक मामले में भी वांटेड चल रहा था। मुनीर का नाम पुलिस की तरफ से हाल ही में गिरफ्तार किए गए अन्य 4 आरोपी से पूछताछ के सामने आया था। मुनीर आलम को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
हॉक कमेटी का बनाया सदस्य
एटीएस की पूछताछ में मुनीर आलम ने खुलासा किया कि वह कई बार PFI के मुख्यालय शाहीन बाग दिल्ली गया है। उसके काम करने के तरीके को देखते हुए उसे साल 2017 में PFI उत्तर प्रदेश का एड हॉक कमेटी का सदस्य बनाया गया था।
मुजफ्फरनगर के रहने वाले मुनीर आलम के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद भी हुई है।
देश विरोधी गतिविधियों में था शामिल
बता दें कि मेरठ के थाना खरखौदा में देश विरोधी गतिविधियों में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके तहत एटीएस ने 4 आरोपी मौलाना शादाब अजीज काशमी, मौलाना साजिद, मौलाना इस्लाम कासमी और मुफ्ती शहजाद को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में मुनीर आलम का नाम सामने आया था। जिसके बाद उसे दबोचा गया।
2015 से पीएफआई से जुड़ा
पूछताछ में मुनीर आलम ने बताया कि मौलाना शादाब उसके गांव दधेडू कला आया-जाया करते थे। जहां उनकी वजह से ही वो साल 2015 में पीएफआई से जुड़ गया, और सक्रिय रूप से संगठन के काम में हिस्सा लेने लगा। मुनीर को पीएफआई की तरफ से पैसा भी मिलता था।












Click it and Unblock the Notifications