लखनऊ में घने कोहरे के चलते ट्रक से भिड़ी दो कारें, छह की मौत

Recommended Video

    Agra Lucknow Expressway पर हुआ दर्दनाक हादसा, 6 की मौत । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। लखनऊ में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में घायल दो की हालत नाजुक बनी हुई है। लखनऊ के काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह के वक्त घने कोहरे की वजह से सड़क पर खड़े ट्रक से दो कारें जा भिड़ीं। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

    आई-10 और सेंट्रो कार ट्रक से भिड़ीं

    आई-10 और सेंट्रो कार ट्रक से भिड़ीं

    ये लोग सैंट्रो कार में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। सभी हैदरगढ़, बाराबंकी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं जो दूसरी कार ट्रक से भिड़ी, वो आई-10 थी। आई-10 में सवार सभी लोग दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में मरने वाले 6 लोगों में 2 बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    ऐसे हुआ भीषण हादसा

    ऐसे हुआ भीषण हादसा

    आसपास के लोगों ने बताया कि घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम थी। आगे-पीछे चल रही सेंट्रो और आई- 10 कार पहले आपस में भिड़ीं और पिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। टक्कर में सेंट्रो कार चकनाचूर हो गई। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के अंदर से शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा।

    कोहरा बन रहा जानलेवा

    कोहरा बन रहा जानलेवा

    पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह कोहरे की वजह से ड्राइवर का ट्रक को ना देख पाना मालूम होता है। कार की रफ्तार तेज थी लेकिन कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी। कोहरे के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। हाल ही में कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+