यूपी टीईटी 2018: 18 नवंबर की परीक्षा में आएगा इस तरह का पेपर, कर लीजिए तैयारी
इलाहाबाद। यूपी टीईटी 2018 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिन्हें आप अधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 नवंबर को होने वाली है। इस परीक्षा में आपको सफल होने के लिए सही दिशा में तैयारी करना बेहद जरूरी है। इसलिए सबसे पहले यह जानना जरूरी होगा कि आखिर पेपर कैसा आएगा। अगर आपको पेपर के बारे में जानकारी होगी तो आप बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं। बता दें कि यूपीटीईटी की परीक्षा ऑफलाइन होगी। अपनी इस खबर में हम आपकी बेहतर तैयारियों और सिलेबस के बारे में बताने वाले हैं जो आपके लिए परीक्षा में मददगार साबित होगा।

यूपी टीईटी का सिलेबस
इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहली प्राथमिकी यानि कि उन लोगों के लिए जो पांचवी कक्षा या फिर प्राइमरी तक के टीचर बनना चाहते हैं। इस पेपर में बाल विकास और टीचिंग के तरीके, गणित, पर्यावरण विज्ञान से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछा जाता है। साथ ही जिस भाषा का आपने चयन किया है उस भाषा से संबंधित कोई एक सवाल पूछा जाता है।
वहीं दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है जो मिडिल स्कूल यानि 8वीं कक्षा तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। इसमे भी लगभग पहले पेपर की ही तरह सवाल पूछे जाते हैं। इसमे पर्यावरण विज्ञान के जगह गणित,विज्ञान, समान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं।

पेपर 1 का पैटर्न
प्रश्न- 150 सवाल के 150 नंबर।
बाल विकास एवं अध्यापन- 30 सवालों के 30 नंबर।
गणित- 30 सवालों के 30 नंबर।
भाषा- 1 (हिन्दी)- 30 सवालों के 30 नंबर।
भाषा- 2 (अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत में से कोई एक)- 30 सवालों के 30 नंबर।
पर्यावरण अध्ययन- 30 सवालों के 30 नंबर।

पेपर 2 का पैटर्न
प्रश्न- 150 सवाल के 150 नंबर।
बाल विकास एवं अध्यापन- 30 सवालों के 30 नंबर।
भाषा- 1 (हिन्दी)- 30 सवालों के 30 नंबर।
भाषा- 2 (अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत में से कोई एक)- 30 सवालों के 30 नंबर।
विज्ञान एवं गणित या सामाजिक विज्ञान- 60 सवालों के 60 नंबर।












Click it and Unblock the Notifications