UPSSSC Recruitment : स्टेनोग्राफर के 277 पदों भर्ती शुरू, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 17 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
आयुसीमा
स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 06 नवंबर से 15 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान और अपना आवेदन संशोधित कर सकेंगे। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोरकार्ड जारी किया गया है, वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
यूपी में स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण में 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
वेतन
स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे इमेज में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन कर सकते हैं -:













Click it and Unblock the Notifications