Ghoshi By Election: नामांकन के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा, पुलिस से हुई नोंक झोंक
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोषी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच सितंबर को मतदान होना हे। जिले की सियासत गरम हो गई है।
Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार को घोषी विधानसभा सीट पर पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन था। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरे मामले को शांत कराने में जुटा रहा। इससे पहले बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।

नामांकन के अंतिम दिन सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह तय समय के मुताबिक अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह के साथ कई लोग नामांकन के दौरान अंदर जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस का कहना था कि नियम के मुताबिक केवल पांच लोग ही साथ में अंदर जा सकते हैं।
पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के वसीम इकबाल तीसरे स्थान पर रहे थे। संभवतः मुस्लिम वोटों का एक बड़ा हिस्सा सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जाने की वजह से बीएसपी कमजोर हो गई थी। घोसी में कांग्रेस को महज 0.78 फीसदी वोट मिले थे।
पिछले छह विधानसभा चुनावों में पांच बार ओबीसी विधायक को चुना है। फागू चौहान जो अब मेघालय के राज्यपाल हैं ने चार बार सीट जीती थी। चौहान ने तीन बार 1996, 2002 और 2017 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में और एक बार 2007 में बसपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।
फागू को आज़मगढ़ और मऊ क्षेत्रों में सबसे प्रभावशाली ओबीसी नेताओं में से एक माना जाता है। चौहान ने तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक करियर में छह बार घोसी सीट जीती है। हालांकि 2012 में वह सपा के राजपूत उम्मीदवार चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications