UPPSC: PCS मेंस की निरस्त परीक्षा 7 जुलाई को, बदल सकते है केन्द्र

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 की 19 जून को रद्द परीक्षा की डेट जारी कर दी है। यह परीक्षा अब अगले महीने यानी जुलाई में होगी। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 की 19 जून को रद सामान्य हिंदी और निबंध विषय की परीक्षा अब 7 जुलाई को होगी। परीक्षा केंद्र इलाहाबाद व लखनऊ में ही होंगे। लेकिन, परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जा सकता है, इसके लिए तैयारी चल रही है।

uppsc canceled exam of pcs mains on seven july

19 जून को पीसीएस हिंदी विषय की परीक्षा थी। लेकिन इलाहाबाद में बनाये गए एक परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली के दौरान जब सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र बांटा जा रहा था तब बड़ी चूक हो गई और सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र की जगह निबंध का प्रश्न पत्र वितरित हो गया था। इसके बाद आयोग ने दोनों सत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी थी और अब उसी निरस्त परीक्षा को पुनः कराये जाने के लिए तिथि घोषित की गई है।

9:30 से परीक्षा
आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 7 जुलाई को यह परीक्षा इलाहाबाद व लखनऊ में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। फिलहाल आयोग ने परीक्षार्थियों को पुनः तैयारी के लिए पर्याप्त समय दे दिया है। इससे अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत मिल सकेगी।

हुआ था जमकर बवाल
पीसीएस परीक्षा के दौरान गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने के बाद अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद स्थित आयोग के दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था। बस में तोड़फोड़ व आगजनी भी की थी। भारी आक्रोश को दबाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और अभ्यर्थियों को दफ्तर के बाहर खदेड़ दिया था। गलत प्रश्न पत्र बांटने के बाद अभ्यर्थी पेपर लीक किए जाने की आशंका व्यक्त कर बवाल कर रहे थे। उनका आरोप था कि पेपर लीक हो गया है। हालांकि आयोग ने इस तरह की घटना से इनकार करते हुए गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने की पुष्टि की थी और पांच लोगों पर इस बाबत एफआईआर भी दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+