UPPSC: 2013 में हुए अपर निजी सचिव परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1047 ने मारी बाजी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सचिवालय अपर निजी सचिव परीक्षा 2013 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 1047 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह परीक्षा सामान्य हिंंदी, हिंदी आशुलेखन तथा हिंदी टाइपिंग के आधार पर हुई थी।

जानकारी देते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि रिजल्ट PDF फाइल के रूप में रिजल्ट वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। सफल अभ्यार्थी के रोल नंबर जारी किये गये हैं। रिजल्ट, कार्यालय की नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है। अभ्यार्थी वहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सभी सफल उम्मीदवारो को अब कम्प्यूटर ज्ञान की परीक्षा देने के लिये बुलाया जायेगा।
गौरतलब है कि इस भर्ती की सामान्य ज्ञान व सामान्य हिन्दी की परीक्षा 11 अक्टूबर 2015 तथा हिन्दी आशुलेखन व हिन्दी टंकण की परीक्षा 16 फरवरी 2016 से 25 फरवरी 2016 के बीच हुई थी। लेकिन लंबे समय से इसका परिणाम लटका हुआ था। जिससे भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी थी।
कैसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां दाहिनी पट्टी पर आपको इनफार्मेशन बुलेटिन दिखाई पड़ेगी। इसमें आपको एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती का
( LIST OF CANDIDATES QUALIFIED FOR COMPUTER KNOWLEDGE TEST IN ADDITIONAL PRIVATE SECRETARY (U.P. SECRETARIAT) EXAMINATION-2013) रिजल्ट रेड कलर में नए लिंक जारी किया गया हैं । इस पर क्लिक करे आप यहां से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अथवा नीचे दिए गए लिंक से सीधे रिजल्ट डाउनलोड करें। जिन लोगो का अनुक्रमांक यहां दर्ज है वह कंप्यूटर की परीक्षा दे सकेंगे ।
लिंक -http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1052
रिजल्ट यहां से PDF फाइल के तौर पर डाउनलोड किया जा सकता है। रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications