UPPSC PCS Exam: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा देने जा रहे हैं तो रख लें ये जरूरी दस्तावेज, ये है गाइडलाइन

UP Pcs Pre Exam Important Rules: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षा पूरे प्रदेश ने रविवार को होगी। इस परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर इस परीक्षा पर है। परीक्षा में नकल करने या पेपर लीक करने वालो की खैर नहीं है। सख्त कार्रवाई की तैयारी है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि कोई ऐसा सामना साथ ना लाए जिन पर रोक है। अगर आप भी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं जो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्या साथ ले जाना और क्या नहीं इसकी पूरी जानकारी इस खबर में देख सकते हैं।

इतने बजे शुरू होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाने वाली प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस), सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे से 11: 30 बजे तक चलेगा। लेकिन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 1: 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी।

uppcs exam
ये दस्तावेज रखें साथ

परीक्षा देने से पहले परीक्षार्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, दो फोटो और आईडी प्रूफ (आधार कार्ड , डीएल, पैन कार्ड, वोटर आईडी , पासपोर्ट आदि में से ) की ऑरिजनल व फोटोकॉपी साथ रखने चाहिए।

ये लेकर ना जाएं

परीक्षार्थियों को बेल्ट, स्मार्ट वाच, सिक्का सहित कोई भी सामग्री जो संदेह पैदा करे उसे लेकर नहीं जाना है। प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बिजली और पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्या रहेगा जिलाधिकारी ने अधिकारियों सेअपेक्षा जताई कि वे परीक्षा की संवेदनशीलता को समझते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और सतर्कता के साथ निभाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+